Samachar Nama
×

यूनिवर्सिटी में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: फुटेज में देंखे 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ी गई HOD और प्रोफेसर, ACB की बड़ी कार्रवाई

यूनिवर्सिटी में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: फुटेज में देंखे 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ी गई HOD और प्रोफेसर, ACB की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान के टोंक जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी की दो शिक्षकों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला निवाई स्थित के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी का है।जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में अटेंडेंस पूरी करने और परीक्षा में बैठने की अनुमति देने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत ली जा रही थी। इस मामले में ACB टोंक की टीम ने बीएड विभाग की HOD मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा को गिरफ्तार किया है।

टोंक ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले का सत्यापन 18 मई को किया गया था। सत्यापन के बाद टीम ने योजना बनाकर शुक्रवार को कार्रवाई को अंजाम दिया।जैसे ही 20 हजार रुपये की रिश्वत का लेन-देन हुआ, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया और स्टाफ में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ACB अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रों से अटेंडेंस और परीक्षा में शामिल कराने के लिए अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र संगठनों और अभिभावकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और ACB इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी है।

Share this story

Tags