Samachar Nama
×

टोंक में बनास नदी में डूबे 11 युवक, 8 की मौत, 3 की तलाश जारी

टोंक में बनास नदी में डूबे 11 युवक, 8 की मौत, 3 की तलाश जारी

राजस्थान के टोंक में बनास नदी में डूबने से जयपुर के 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन युवक लापता हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवक नदी में नहाने गए थे। तभी एक के बाद एक सभी नदी में डूब गए। सभी के शव नदी से निकालकर टोंक के सआदत अस्पताल में रखवाए गए। हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जयपुर के 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक आए थे, जहां वे बनास नदी में नहाने गए थे। तभी पुराने पुल के पास यह हादसा हो गया। यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। डूबने से 8 युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने 8 युवकों के शव बरामद किए। फिलहाल पता चल रहा है कि तीन युवक लापता हैं। डूबने से 8 युवकों की मौत सभी शवों को एंबुलेंस की मदद से सआदत अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस और स्थानीय लोग अभी भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घटना के बाद जब शवों को अस्पताल में रखा गया तो वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतकों के परिजन अस्पताल में रोने लगे। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सिंह भाटी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

नहीं लगाया गया कोई चेतावनी बोर्ड

बताया जा रहा है कि कुल 11 युवक नदी में नहाने गए थे। लेकिन नदी में बहाव तेज होने के कारण वे सभी डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और युवकों को बचाया। जिस जगह हादसा हुआ। वहां पानी काफी गहरा है। लेकिन यहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने लोगों से नदी में नहाते समय सावधानी बरतने और ज्यादा गहरे पानी में न जाने की अपील की है। मृतकों के शवों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। तीन युवक लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Share this story

Tags