Samachar Nama
×

Shriganganagar शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : तीन-चार साल पहले युवती की युवक से जान पहचान हो गई।
 

Shriganganagar शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : तीन-चार साल पहले युवती की युवक से जान पहचान हो गई।

राजस्थान न्यूज डेस्क, जिले के श्रीबिजयनगर इलाके में शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला जिले के श्रीबिजयनगर इलाके की रहने वाली है जबकि आरोपी पंजाब का निवासी है। करीब चार साल पहले वह महिला के संपर्क में आया। इस दौरान दोनों की जान पहचान बढ़ी और अरोपी महिला के श्रीबिजयनगर स्थित घर आने लगा। यहां उसने महिला से रेप किया। महिला के विरोध जताने पर उसने महिला को शादी कर लेने का झांसा दिया लेकिन बाद में कहीं और शादी कर ली। पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया हे।

महिला ने परिवाद में आरोप लगाया कि उसका विवाह 12 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति से हुआ था । वह लगभग तीन-चार साल पहले उसे छोड़कर चला गया। इस दौरान वह पंजाब में अपनी बहन के घर मिलने गई तो पड़ोस में रहने वाले हरमीत सिंह से उसकी जान पहचान हो गई। आरोपी हरमीत ने महिला से संपर्क बढ़ाकर श्रीविजयनगर आना-जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने महिला को घर पर अकेला पाकर रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। कुछ समय बाद आरोपी ने किसी अन्य से शादी कर ली। इस पर महिला ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    
श्रीगंगानगर न्यूज डेस्क!!!

Share this story