
राजस्थान न्यूज़ डेस्क, श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कुल कैंडिडेट्स में से 15 प्रतिशत महिलाएं हैं। दोनों जिलों के दो विधानसभा क्षेत्र श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ ऐसे भी हैं जहां ये महिलाएं मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में पांच महिलाएं मैदान में हैं। शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों में चार महिलाओं ने नॉमनेशन किया है। भले ही शेष चारों महिलाएं मुकाबले पर बड़ा असर नहीं डाल रहीं लेकिन अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवा रही हैं।
ये महिलाएं हैं मैदान में
श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में नौ महिलाएं मैदान में हैं। श्रीगंगानगर में निर्दलीय करुणा चांडक और अरुणा चांडक चुनाव लड़ रही हैं। यहां करुणा चांडक के नगर परिषद सभापति होने और उनके पति आशेक चांडक के पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ने से उन्हें यहां टक्कर देने वाला कैंडिडेट माना जा रहा है। अनूपगढ़ में कांग्रेस कैंडिडेट शिमला नायक, भाजपा कैंडिडेट संतोष बावरी और निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में पूर्व विधायक शिमला बावरी चुनाव मैदान में हैं। यहां निर्दलीय शिमला बावरी पूर्व विधायक और भाजपा की बागी हैं। ऐसे सें उनके चुनाव मैदान में होने से मुकाबला रोचक बन गया है। वहीं भाजपा की संतोष बावरी सिटिंग एमएलए हैं। कांग्रेस की शिमला नायक भी पिछला चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ चुकी हैं। ऐसे में वे भी टक्कर देती नजर आ रही हैं। रायसिंहनगर में बसपा की जसप्रीत और निर्दलीय गोगादेवी पुरुष कैंडिडेट्स के बीच पहचान बनाए हुए हैं। वहीं सादुलशहर में आम आदमी पार्टी की गुरविंद्र कौर और सूरतगढ़ से निर्दलीय पुष्पा देवी ताल ठोक रही हैं।
श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क !!!