Samachar Nama
×

गंगानगर में श्रीमद् भागवत कथा आगाज की पूर्व संध्या हुआ भव्य कलश यात्रा का आयोजन 

शहर के वार्ड नं. 8 स्थित सहारण बास के श्री ठाकुर जी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा महोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्री ठाकुर जी मंदिर सेवा समिति की ओर से पूरे विधि-विधान के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया...........
f
श्रीगंगानगर न्यूज़ डेस्क !!! शहर के वार्ड नं. 8 स्थित सहारण बास के श्री ठाकुर जी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा महोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्री ठाकुर जी मंदिर सेवा समिति की ओर से पूरे विधि-विधान के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में सबसे आगे डीजे पर भक्ति सागर की स्वर लहरियां बज रही थीं। कलश यात्रा श्री ठाकुर जी मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल श्री ठाकुर जी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण किये हुए थीं. मुख्य यजमान समाजसेवी महेंद्रराज सहारण दंपत्ति थे। कलश यात्रा में सेवादार महावीर प्रसाद झींझा, जगदीश खीचड़, स्वरूप जांगू, आयुष खीचड़, कृष्ण सहारण, हनुमान झोरड़, विजय सिंह सहारण, महेंद्र शर्मा, राजीव लोचन शर्मा आदि ने सेवा दी।

ये होगा श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम

सेवादार अरविंद सहारण ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 16 मई से 22 मई तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा विवेकानन्द गिरि जी महाराज, कनखल (हरिद्धार) सुनायेंगे। कथा के अंतर्गत 16 मई को श्रीमद्भागवत महात्म्य एवं परीक्षित शुकदेव मिलन, 18 मई को देवहुति-कपिल संवाद ध्रुव चरित्र, 19 मई को भरत, प्रह्लाद चरित्र एवं वामन अवतार, 20 मई को राम अवतार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण लीला और 21 मई को गोवर्धन पूजा, गोपीगीत महारास रुक्मणी विवाह और 22 मई को सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंग की कथा का शेष भाग होगा। 23 मई को कथा के समापन पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक प्रवचन होंगे।

Share this story

Tags