Samachar Nama
×

Shimla रामपुर बुशहर में कांग्रेस स्थापना दिवस की धूम
 

Kochi कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी 30 दिसंबर को केरल में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाएगी

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ डेस्क, अखिल भारतीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस रामपुर बुशहर द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसकी की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने की। कार्यक्रम में विधायक नंदलाल मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। इस मौके पर सतीश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक पार्टी नहीं, बल्कि एक सोच है। इस पार्टी ने इस देश को आज़ाद करवाया है। इस दौरान न जाने कितने कार्यकर्ताओं ने आज़ादी के लिए अपनी जानें गंवाई है, लेकिन आज देशवासी आज ये बलिदान भूल चुके है। हमें सभी जन को यह जताना होगा कि ये वो पार्टी थी, जिसने आज़ादी की लड़ाई में अपना एक विशेष योगदान दिया है। वर्मा ने कहा कि जल्द ही आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी बूथ स्तर को और अधिक मज़बूत करेंगे, ताकि हम अपने प्रत्याशी को भारी से मतों से विजयी बना सकें।


इस मौके पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार है, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीना बहाकर आज़ादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाई है। सहम सभी को यह याद रखना चाहिए कि जिस वक्त देश आज़ाद हुआ था, उस वक्त देश में एक सुई तक बनाने की फै़क्टरी नहीं थी, लेकिन आज हम गर्व से कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी के अथक प्रयासों से आज देश सुई से लेकर हवाई जहाज़ और चंद्रयान तक बना रहा है। यह तरकी पांच दस सालों में नहीं हुई है, इसके लिए 70 वर्षों से अधिक वर्षों का समय लगा है, 70 वर्षों सालों में कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है। आज जो भारत देश महान बना है, वो उन्हीं 70 वर्षों की मेहनत और तपस्या है। कांग्रेस पार्टी ने देश के हर वर्ग के लिए एक समान कार्य किया है और सभी राज्यों को एक बराबर का दर्जा दिया है और सभी राज्यों के लिए समय समय पर सहायता राशि और विशेष पैकेज दिया है। लेकिन आज के समय में केंद्र देश की वर्तमान सरकार राज्य के साथ भी भेदभाव कर रही है, आज देश में जितने भी प्रगति और उन्नति हुई है, वह कांग्रेस पार्टी के ही कार्यकाल में हुई है। आज देश और प्रदेश स्तर पर हमें कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का समय आ गया है, हमें फिर से संगठित होकर ग्राउंड लेवल पर जाकर जन-जन को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाना होगा और जो विकास के कार्यों कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में हुए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना होगा, हमें मिलकर जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पहुंचानी होगी।

शिमला न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story