Samachar Nama
×

Shimla शहर में बीपीएल सर्वे शुरू, नगर निगम ने सीएससी को सौंपा काम

Shimla शहर में बीपीएल सर्वे शुरू, नगर निगम ने सीएससी को सौंपा काम

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ डेस्क, शहर में बीपीएल सूची में जोडऩे के लिए सर्वे शुरू हो गया है। नगर निगम ने सीएससी को इसका कार्य सौंपा है। पूरे शहरवासियों का सर्वे भले ही सीएससी करेगा, लेकिन बीपीएल सूची में व्यक्ति होना चाहिए, इसका फैसला सभी दस्तावेजों और सूची की जांच करने के बाद ही तय किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के कर्मचारी स्वयं कार्य करेंगे। इस सुविधा को देने के लिए नगर निगम ने पूरी गाइडलाइन में जारी की है। इस गाइडलाइन के अनुसार नगर निगम ई परिवार रजिस्टर बना रहा है। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं व्यक्ति का दो स्थानों पर सूची पर नाम तो नहीं है। यानी शहर में ज्यादातर लोगों के घर दो जगहों पर है।


एक नगर निगम क्षेत्र में और एक पंचायती क्षेत्र में भी घर है। पंचायती क्षेत्र में लोगों का पुश्तैनी घर है और यहां पर पहले से ही इनका पंचायतों में परिवार रजिस्टर बना है। इसके साथ ही यहां की बीपीएल की सूची में उनका नाम दर्ज है। ऐसे में यदि किसी का नाम पंचायतों की बीपीएल सूची में नाम दर्ज है उसका नाम नगर निगम की बीपीएल सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। इसके लिए लोगों को एक स्थान से परिवार रजिस्टर बदलना पड़ेगा। यानी पंचायत या नगर निगम में उन्हें सुविधा लेने है, यह तय स्वयं व्यक्ति करेगा। इसकी को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम बीपीएल की सूची में परिवार का नाम दर्ज करेगा। यही नहीं, इसके अलावा पंचायतों की तरह हर सुविधा परिवार को दी जानी है।

अभी तक 2636 बीपीएल परिवार रजिस्टर
नगर निगम के पुरानी सूची के अनुसार अभी नगर निगम में करीब 2636 परिवार बीपीएल सूची में है। इनमें कुछ परिवारों को इस सूची से बाहर भी किया जाना है और कुछ नये परिवारों को बीपीएल सूची में जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए नगर निगम के कर्मचारी सर्वे की बारीकी से जांच करेगा और जो लोग बीपीएल के लिए सही पात्र होगा उसकी सूची तैयार कर बीपीएल में जोड़ा जाएगा। वहीं बीपीएल की सभी प्रकार की सुविधाएं भी दी जाएगी।

शिमला न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story