Samachar Nama
×

Shimla प्रदेश की जनता के मुद्दों से भटका रही भाजपा

ग्वालियर-चंबल से होगा भाजपा का चुनावी शंखनाद

हिमाचल प्रदेश न्यूज़,डेस्क,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के रामपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों गानवी, लबाना-सदाना, जागोरी, फांचा, जियोरी, सराहन, शाहधार, सरपारा, कूट, किआओ, बोंडा, किन्नू के गनवी 15/20 में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को शुरू करते हुई पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि सभी को एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुहंतोड़ जवाब देना होगा। सांसद ने कहा कि कांग्रेस देश से हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ रही है। केंद्र की एनडीए सरकार देश की ज्वलंत समस्यों से लोगों का ध्यान भटकाने की नाकाम कोशिश कर रही है। देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसी समस्याएं है, जिस पर केंद्र की मोदी सरकार कभी कोई बात नही करती। धुर्वीकरण की राजनीति कर लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार तार किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को डराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रतिभा सिंह ने रामपुर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी। उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से राहत कार्यों को अंजाम दिया। लोगों को त्वरित राहत देते हु, 4500 करोड़ का राहत पैकेज जारी कर राहत मेन्युअल में विस्तार किया। आपदा राहत राशि मे बढ़ोतरी की। उन्होंने ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह आज से ही लोकसभा चुनावों के लिये मैदान में डट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत के लिये सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इसके अलावा सांसद ने गाहनवी और बोंडा में पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया।


शिमला न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story