Samachar Nama
×

Sawai madhopur महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान: शिक्षा महिलाओं को सशक्त बना सकती है

Sawai madhopur महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान: शिक्षा महिलाओं को सशक्त बना सकती है

राजस्थान न्यूज डेस्क, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह शासकीय पीजी कॉलेज, सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चार इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता पखवाड़े के तहत कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा पर जोर देकर ही हम महिलाओं को सशक्त बना सकते हैं। महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापक अंजू शर्मा ने कहा कि नारी को अपने नैतिक दायित्व का निर्वाह करते हुए सभी मिथ्या, वर्जनाओं और भय से मुक्त होकर अपना मार्ग स्वयं चुनना है।

महिलाओं के सशक्त होने के लिए सबसे पहले दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, वेश्यावृत्ति, कन्या भ्रूण हत्या आदि उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाली प्रथाओं को समाप्त करना होगा। एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रियंका सैनी ने भारत में महिलाओं की घटती कार्य भागीदारी दर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक प्रगति तभी हो सकती है जब वे पूरी तरह से शिक्षित हों और लैंगिक असमानता को समाप्त किया जाए। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी प्रोफेसर परीक्षित हाड़ा ने महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं से संबंधित कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सवाई माधोपुर न्यूज डेस्क!!!

Share this story