Samachar Nama
×

Rohtas में प्रभात फेरी के साथ शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज, प्रभारी जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी में शामिल बच्चों को किया रवाना
 

Rohtas में प्रभात फेरी के साथ शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज, प्रभारी जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी में शामिल बच्चों को किया रवाना


बिहार न्यूज़ डेस्क प्रभात फेरी के साथ ही शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज हो गया इसे ले सासाराम शहर की विभिन्न जगहों से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया प्रभात फेरी में शहरवासियों के साथ जिले के तमाम वरीय पदाधिकारियों व स्कूली छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया शहर की मुख्य चार जगहों से निकाली गयी प्रभात फेरी शेरशाह सूरी मकबरा परिसर तक पहुंची प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त शेखर आनंद ने हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया
जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर तैनात किए गए वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई शेरशाह महोत्सव को ले शहरवासियों में अच्छा खासा उत्साह देखा गया जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के नेतृत्व में तकिया मैदान से करगहर मोड़ होते हुए शेरशाह मकबरे तक प्रभात फेरी निकाली गई वहीं प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त शेखर आनंद के नेतृत्व में सासाराम रेलवे स्टेशन से होते हुए रौजा के मुख्य द्वार से होकर शेरशाह सूरी मकबरा तक प्रभात फेरी पहुंची अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गोला बाजार, नवरत्न बाजार, शिव घाट होते हुए शेरशाह मकबरे तक प्रभात फेरी पहुंची
रोहतास में अलग-अलग जगहों से प्रभात फेरी निकाली गई

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा शहर के कुशवाहा चौक से होते हुए शेरशाह रौजा तक प्रभात फेरी में शामिल हुए पहली बार शेरशाह सूरी महोत्सव के अवसर पर एक साथ अलग-अलग जगहों से प्रभात फेरी निकाली गई इस दौरान कलेक्ट्रेट के तमाम पदाधिकारी प्रभात फेरी में शामिल हुए इस दौरान शहर की विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय सुरक्षा को ले चौकस दिखे उनके साथ-साथ सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष पुलिस भी मुस्तैद थे प्रभात फेरी के दौरान सड़क के एक लेन पर वाहनों का परिचालन बंद किया गया था उधर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया था

रोहतास न्यूज़ डेस्क
 

Share this story