Samachar Nama
×

Rishikesh लोहाघाट के रामलीला मैदान से विपक्षी दलों पर बरसे मुख्यमंत्री

Rishikesh लोहाघाट के रामलीला मैदान से विपक्षी दलों पर बरसे मुख्यमंत्री

उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क, लोहाघाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा में कहा कि विपक्ष ने वर्षों तक सत्ता में रहकर सिर्फ और सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की। देवभूमि की महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका गया। वहीं भाजपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता में रखते हुए उनको हर क्षेत्र में शिखर तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने लोहाघाट में रविवार को आयोजित ‘संग्ज्यू’ कार्यक्रम में शिरकत के साथ रामलीला मैदान से जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही वोट बैंक की राजनीति की। कांग्रेस की इस सोच के कारण देवभूमि विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गई। अब सरलीकरण व संतुष्टीकरण की सरकार है जो जनता की परेशानियों के निवारण और विकास के लिए गांव-गांव तक जा रही है। धामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसभा और रोड-शो में उमड़ी भीड़ के लिए सीएम ने जनता का आभार जताया।

मिनट लगे सीएम

के रोड-शो को

रामलीला मैदान

तक पहुंचने में

करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

ठाटा में मुख्यमंत्री ने ओखली में धान कूटा

गुमदेश के ठाटा में रात्रि विश्राम के बाद

मुख्यमंत्री धामी रविवार सुबह वॉक पर

निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात

कर उनकी समस्याएं जानीं। सीएम ने

गांव में पंचायत भवन के अतिरिक्त विभिन्न

विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गांव

में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा करते

हुए अन्य गांवों को भी आदर्श गांव बनने

का संदेश दिया। सीएम ने गांव का प्रसिद्ध

मावा भी चखा। उन्होंने ओखली में धान

कूट संस्कृति का संदेश दिया। गांव से

विभिन्न तोकों में मॉर्निंग वॉक के दौरान

सीएम ने बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं व आम

लोगों से मुलाकात की। उन्होंने हिमालय

दर्शन के बाद सूर्य नमस्कार किया। ऋषिकेश न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story