Samachar Nama
×

Rewari  10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं तो ठिठुरन बढ़ गई

Hisar ठंड में पैराग्लाइडिंग से बच रहे लोग,आए दिन मौसम के बदलते मिजाज से सर्दी की ठिठुरन आम नागरिको को घरों में रहने के लिए मजबूर कर रही

हरियाणा न्यूज़ डेस्क, क्षेत्र में तेज गति से चल रही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर से ठंड के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। जिसकी वजह से क्षेत्र में रात्रि का तापमान भी लुढ़का है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि संपूर्ण मैदानी क्षेत्र में वर्तमान परिदृश्य में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी उत्तरी ठंडी बर्फीली हवाएं चलने से फिर से ठंड के तेवर कड़े हो गए। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले 3-4 दिनों के दौरान इसी प्रकार की मौसम की विषम स्थितियां बनी रहेंगी। साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र में रात्रि तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह से शाम तक सूरज की चमकदार सुनहरी धूप खिली रहने से आमजन को दिन के समय कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी ।


रेवाड़ी न्यूज़ डेस्क !!!


 

Share this story