Samachar Nama
×

Rewari  निवेश के लिए हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद : डॉ. बनवारीलाल

Rewari  निवेश के लिए हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद : डॉ. बनवारीलाल

हरियाणा न्यूज़ डेस्क,  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि वर्तमान समय में हरियाणा निवेशकों के लिए निवेश करने की पहली पसंद है। देश और विदेश की अनेक कंपनियां हरियाणा में अपने उद्योग स्थापित कर रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। जिनमें सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल रविवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र की औद्योगिक संस्था की ओर से आयोजित वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़कें, स्टॉप ड्यूटी में छूट इत्यादि पर विशेष जोर दिया गया है। प्रदेश की लाभप्रद भौगोलिक स्थिति, प्रगतिशील नीतियों और मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण आज हरियाणा वैश्विक निवेशकों के लिए शीर्ष पसंद बना हुआ है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश की लगातार बेहतरीन रैंकिंग और लोकेशन एडवांटेज के चलते जापानी सहित अन्य मल्टीनेशनल कंपनियां हरियाणा में निवेश करने के लिए लगातार रुचि ले रही हैं।

रेवाड़ी न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story