Samachar Nama
×

Ranchi पीएन सिंह से आशीर्वाद लेने के बाद दिल्ली रवाना हुए रवींद्र पांडेय

Ranchi पीएन सिंह से आशीर्वाद लेने के बाद दिल्ली रवाना हुए रवींद्र पांडेय
झारखंड न्यूज़ डेस्क,  भाजपा ने राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसके बाद भाजपा के अंदरखाने धनबाद सीट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। धनबाद लोकसभा सीट से बाघमारा विधायक ढुलू महतो के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पीएन सिंह भी नाराज बताए जा रहे हैं। मंगलवार को पीएन सिंह से मुलाकात कर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने आशीर्वाद लिया था। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। रवींद्र पांडेय पांच बार भाजपा सांसद रहे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने गिरिडीह सीट अपने सहयोगी आजसू को दे दी थी। पीएन सिंह से आशीर्वाद लेने के बाद रवींद्र पांडेय ने मुकुल वासनिक व झारखंड प्रभारी गुलाम नवी मीर से मुलाकात की। रवींद्र पांडेय ने धनबाद व गिरिडीह सीट पर दावेदारी की है। कांग्रेस की तरफ से उनकी उम्मीदवारी अभी तय नहीं की गई है।पहले से धनबाद में कई दावेदार, गिरिडीह झामुमो कोटे की सीट

भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने को तैयार रवींद्र पांडेय की राह आसान नहीं है। धनबाद में जहां पहले से पूर्व सांसद चंद्रशेखर दूबे, कुमार गौरव, बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह की दावेदारी है, वहीं गिरिडीह की सीट झामुमो के कोटे में है। झामुमो यहां टुंडी विधायक मथुरा महतो समेत अन्य विकल्पों पर मंथन कर रहा है। साल 2019 के चुनाव में झामुमो ने इस सीट पर जगन्नाथ महतो को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनकी मौत के बाद विकल्पों की तलाश की जा रही है।रांची न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story