Samachar Nama
×

Ranchi झारखंड की सभी सीटों के लिए कांग्रेस ने तय किए 3-3 नाम

Ranchi झारखंड की सभी सीटों के लिए कांग्रेस ने तय किए 3-3 नाम

झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड कांग्रेस ने सभी 14 सीटों के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम का चयन कर लिया है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक में सभी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों के नाम कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को सौंपा गया। अब इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए आलाकमान को अधिकृत किया गया है। नवगठित झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक कांग्रेस मुख्यालय रांची में हुई। बैठक में झारखंड की लोकसभा की सभी 14 सीटों के लिए विस्तार से चर्चा की गई और हर सीट के विभिन्न पहलुओं पर विश्लेषण किया गया। इसमें क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, जातिगत आंकड़ों की स्थिति को सामने रखकर ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास किया गया। मौके पर विधायक दल नेता आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बालमुचू, सुखदेव भगत, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, फुरकान अंसारी, बन्ना गुप्ता, बादल, प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, कालीचरण मुंडा, बृजेंद्र सिंह, रमा खलखो, अशोक चौधरी, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, बिमला कुमारी, मणि शंकर शामिल थे। निरंजन पासवान, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश रजक, अभिजीत राज, गुंजन सिंह, आमिर हाशमी, नेली नाथन शामिल थे।

नेताओं ने स्क्रीनिंग कमेटी के सामने पेश की दावेदारी

झारखंड में लोकसभा चुनाव के कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवारों से अपनी दावेदारी पेश की है। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा झारखंड के लिए नियुक्त स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष राणा के.पी सिंह और सदस्य जयवर्धन सिंह व इवान डिसूजा रांची के परिसदन में सभी लोकसभा के इच्छुक उम्मीदवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओ ने अपनी दावेदारी की बात कही और अपना समीकरण भी बताया।

आलाकमान को किया गया अधिकृत राजेश

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने प्रत्येक सीट पर अपनी राय जाहिर की है। चुनाव समिति के सभी सदस्यों की ओर से लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने, गठबंधन और प्रत्याशियों के चयन के लिए आलाकमान को अधिकृत कर दिया गया है। आलाकमान का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी दल चुनाव लड़ने के लिए सभी सीटों पर तैयारी करती है, लेकिन गठबंधन की भी बातें सामने हैं, इस पर निर्णय होने के बाद सीटों और प्रत्याशियों के संबंध में अंतिम निर्णय आलाकमान की ओर से किया जाएगा। रांची न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story