Samachar Nama
×

Ranchi समेत पूरे राज्य में 12 से बारिश, वज्रपात की संभावना

Ranchi समेत पूरे राज्य में 12 से बारिश, वज्रपात की संभावना

झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, रांची समेत पूरे राज्य के मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में काले बादल छाएंगे, बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 12 फरवरी से राज्य में मौसम बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राज्य में एक बार फिर से बारिश के आसार दिख रहे हैं। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 14 से 15 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। जबकि 11 फरवरी से ही आसमान में बादल छाने लगेंगे।

12 फरवरी को राज्य के पश्चिम पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावा मध्य में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.8, न्यूनतम 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

13 व 14 को इन जिलों में बारिश

13 फरवरी को उत्तर पश्चिम पलामू, गढ़वा, लातेहार, दक्षिण में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां के अलावा मध्य में रांची, बोकारो, गुमला समेत अन्य जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं 14 फरवरी को राज्य के उत्तर यानि देवघर, दुमका व संथाल परगना, दक्षिण व मध्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। रांची न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story