Samachar Nama
×

Ranchi खादगढ़ा स्टैंड में एड्स जागरुकता अभियान चलाया, 60370 ट्रांजिट माइग्रेंट को किया गया जागरूक 
 

Ranchi खादगढ़ा स्टैंड में एड्स जागरुकता अभियान चलाया, 60370 ट्रांजिट माइग्रेंट को किया गया जागरूक 


झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, खादगढ़ा स्टैंड में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के ट्रांजिट माइग्रेंट कार्यक्रम के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया. इसमें गैर सरकारी संस्थान झारखंड स्वाभिमान ने अपनी भूमिका निभाई. बस स्टैंड पर रांची आने और शहर से बाहर जाने वाले यात्रियों को एड्स से संबंधित जानकारी दी गई. झारखंड स्वाभिमान संस्थान के संजय तिर्की ने विशेषकर मजदूर वर्ग को एड्स से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई.

वहीं एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा झारखंड स्वाभिमान संस्था को एचआईवी एड्स की प्रचार-प्रसार सामग्री दी गई. साथ ही एड्स पॉजिटिव मरीजों से भेदभाव नहीं करने की अपील की गई.
वित्तीय वर्ष 2022-23 के फरवरी महीने तक कुल 60370 ट्रांजिट माइग्रेंट को जागरूक किया गया है. इनमें महिलाओं की संख्या 1998 है. जबकि फरवरी महीने तक 4237 ग्रुप सेशन का आयोजन किया गया. वहीं 10374 लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से और 1469 लेबर कॉन्ट्रैक्टर को सेंसटाइज किया गया. इस कार्य में राज्य में कई संस्थाएं काम कर रही हैं.

राँची न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story