
झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, रांची जिले के सुखदेव नगर थाने में अपराधियों ने एक युवक की सिर में डंडे से वार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चंदन साहू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव शनिवार सुबह मधुकम के खजुरिया मैदान से मिला.
मृतक मधुकम क्षेत्र के साई विहार कॉलोनी का रहने वाला था और वहां उसकी सीमेंट की दुकान थी। हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। सुखदेव नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।
राँची न्यूज़ डेस्क !!!