Rajsamand प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गायत्री शक्ति पीठ में हुआ हवन: जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने किया आयोजन

राजस्थान न्यूज़ डेस्क, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से हर मंडल स्तर पर, हर मोर्चा की ओर से कार्यक्रम किए गए। जिला मुख्यालय पर गायत्री शक्ति पीठ परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ के नेतृत्व में गायत्री यज्ञ करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन मनाते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की गई ।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विश्व के सभी देश आज प्रधानमंत्री की तरफ देख रहे हैं। सोच रहे हैं कि ऐसे व्यक्तित्व जैसा नेता हमारे देश मे भी होना चाहिए जो सभी को साथ मे लेकर अपने देश को आगे बढ़ा रहा है।
जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने कहा- हमें गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री के पद पर देश के जनता ने नरेंद्र मोदी जैसे गौरवशाली व्यक्तित्व के धनी को बैठाया है। हम सभी गायत्री माता से यही कामना करते हैं कि उनका जन्मदिन हम हमेशा ऐसे ही मानते रहें।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र कोठारी, मनोज पारीक, जवाहर लाल जाट, धीरज पुरोहित, सविता सनाढ्य, दुर्गा शंकर पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
राजसमंद न्यूज़ डेस्क!!!