Samachar Nama
×

Raipur CM साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया याद:अंग्रेजों की नौकरी से किया था इनकार
 

Raipur CM साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया याद:अंग्रेजों की नौकरी से किया था इनकार

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क,  छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच रविवार को पं. दीनदयाल याद किए गए। जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद की विचारधारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, जो समाजवाद और व्यक्तिवाद से अलग सोचने की आजादी देता है।

पं उपाध्याय के विचारों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मुख्य विचारों को उनकी भारतीयता, संस्कृति और अंत्योदय की संकल्पना में देखा जा सकता है। 'सभी के लिए शिक्षा' और 'हर हाथ को काम, हर खेत को पानी' के उनके दृष्टिकोण को आर्थिक लोकतंत्र के उनके विचार में परिणित होते देखा गया।

आर्थिक लोकतंत्र के अपने विचार को समझाते हुए वे कहते हैं, ''यदि सभी के लिए वोट राजनीतिक लोकतंत्र की कसौटी है, तो सभी के लिए काम आर्थिक लोकतंत्र का माप है।


रायपुर न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story