Samachar Nama
×

Raipur ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, उत्तम प्रकाश बने अध्यक्ष
 

Raipur ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, उत्तम प्रकाश बने अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क,  सोमवार को स्वास्थ केंद्र हथबंध में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ब्लॉक सिमगा का अध्यक्ष व ब्लॉक पदाधिकारियों की चुनाव हुआ। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम प्रकाश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष (महिला) वंदना वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू, ब्लॉक सचिव हेमेंद्र वर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष नूतेश साहू, ब्लॉक सलाहकर संतोष घृतलाहरे, ब्लॉक मीडिया प्रभारी चेतन साहू, ब्लॉक प्रवक्ता तुपेन्द्र यदु,ब्लॉक महामंत्री चंद्र शेखर कर्ष, ब्लॉक प्रचार प्रसार मंत्री पीयूष साहू, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य धनेश्वर सेन, तिलक दास मानिकपुरी, तेजराम साहू, समित साहू, नरेंद्र ध्रुवे व सेक्टर प्रभारी ममता बांसोड़ (रावन), लता चंद्राकर (सुहेला),

भुनेश्वरी ध्रुव (हथबंध), हुलेश्वर ध्रुव (सिमगा), रीता तिवारी (दामखेड़ा), सरिता सिंह, (रोहरा) को नवनिर्वाचित पदाधिकारी चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष दिगेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रिपू सुदन साहू, जिला महामंत्री सत्यनारायण यादव, जिला प्रवक्ता टुपेन्द्र यदु, ब्लॉक अध्यक्ष भाटापारा से राजकुमार वर्मा शामिल हुए। हतबंध। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी व अन्य।

रायपुर न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story