Samachar Nama
×

Raipur असम के मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी के नाम पर आपत्ति जताई

Raipur असम के मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी के नाम पर आपत्ति जताई

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क,  असम के मुख्यमंत्री मंगलवार को हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। अलग-अलग जिलों से होते हुए रायपुर पहुंचे। मीडिया से चर्चा में कांग्रेस सरकार के काम-काज पर सवाल उठाए। राजवी गांधी के नाम पर न्याय योजना शुरू किए जाने पर आपत्ति की।

सरमा ने कहा- नरेंद्र मोदी देश के किसानों को कृषक सम्मान देते हैं। ये प्रधानमंत्री पद के नाम पर है। इसमें प्रदेश की सरकारें अपनी ओर से टॉप अप के रूप में सहयोग जोड़ती हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार धान खरीदते हैं। लेकिन इसमें टॉप अप का नाम आप (कांग्रेस सरकार) राजीव गांधी न्याय योजना बना दिए।

असम के CM ने आगे कहा- केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नाम पर तो स्कीम नहीं निकाल रही न। यह तो छत्तीसगढ़ की जनता की मेहनत का पैसा है तो इसमें राजीव गांधी कहां से आ गए। क्या राजीव गांधी कुछ दान देते हैं, क्या राजीव गांधी फाउंडेशन से पैसे आते हैं या सोनिया गांधी फाउंडेशन से पैसे आते हैं। या तो छत्तीसगढ़ न्याय योजना नाम करदो अगर आपको पैसे किसानों को देने हैं तो।

रायपुर न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story