Samachar Nama
×

Raipur लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज
 

Raipur लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क,  लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने युवाओं और महिलाओं के साथ ही आदिवासी और अनुसूचित जाति वोटर्स को साधने रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा आने वाले समय में प्रदेश में 50 स्थानों पर युवा, महिला, एससी- एसटी के साथ ही प्रबुद्ध लोगों का सम्मेलन करेगी।

भाजपा की रणनीति पहली बार वोट डालने वाले युवा वोटरों के साथ ही आदिवासी और अनुसूचित जाति वोटर्स को भाजपा के पक्ष में करने की है। इसके अलावा पार्टी समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी पार्टी से जोड़ने की मुहिम चला रही है। राज्य में मोदी की गारंटी योजना के जरिए पहले ही भाजपा महिलाओं को साध चुकी है। अब उनको याेजना का लाभ दिलाकर और सम्मेलन करके आधी आबादी के वोट को पूरी तरह अपने पाले में करने की योजना है।

गांव चलो अभियान का आज अंतिम दिन

फिलहाल, भाजपा प्रदेश में गांव चलो अभियान कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता गांव और शहरों के बूथों तक पहुंच रहे हैं। रात्रि प्रवास भी कर रहे हैं। प्रवास के दौरान भाजपा नेता केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। अभियान के अंतिम दिन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ग्राम कंदूल पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा बलौदा बाजार विधानसभा के सकरी और करमदा गांव पहुंचे।

इससे पहले शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने नगरनार मंडल के तुरेनार में गांववालों के बीच पहुंचे। इसी कड़ी में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत रविवार को रायपुर पश्चिम के चारों मंडलों के बूथ में प्रवास पर पहुंचे। दूसरी तरफ, रायपुर दक्षिण विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष मनीषा चंद्रकार व पार्षद सरिता वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सिविल लाइन मंडल में स्व सहायता समूह की महिलाओं से संपर्क किया। साथ ही 25 लोगों को नमो एप से जुड़वाया।

रायपुर न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story