Samachar Nama
×

Raipur पूर्व विधायक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में, दलबदल शुरू: भाजपा नेताओं ने कहा-कांग्रेस से सब परेशान अब छुटकारा चाहती है
 

Raipur पूर्व विधायक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में, दलबदल शुरू: भाजपा नेताओं ने कहा-कांग्रेस से सब परेशान अब छुटकारा चाहती है

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क,  प्रदेश की सियासी पार्टियों में अब नाराज नेताओं का दल-बदल शुरू हो गया है.  भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व दिग्गज नेताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया. इसमें पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल है.

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सारंगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक कुमारी कामदा जोल्हेे, अभिषेक शुक्ला प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष, विजय अग्रवाल रामगढ़ के पूर्व विधायक, संपत अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, जनता कांग्रेस के लखन लाल श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री जिलाध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए.

रायपुर न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story