Samachar Nama
×

Raipur कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरने भाजपा ने बनाई रणनीति
 

Raipur कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरने भाजपा ने बनाई रणनीति


छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई. बैठक में कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर घेरने का निर्णय पदाधिकारियों ने लिया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब आशा और आकांक्षा का केंद्र भाजपा है. कांग्रेस ने छल कपट करके सत्ता हथियाने के बाद जनता को धोखा दिया है. तीसरा बड़ा आंदोलन महिला अपराध और शराबबंदी के मुद्दे पर होने जा रहा है. साव ने कहा, छत्तीसगढ़ के 16 लाख परिवार आवास से वंचित हुए हैं. प्रदेश भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन ने बैठक में विभिन्न विषयों पर अपना मार्गदर्शन दिया और सभी नए पदाधिकारियों को नए दायित्व को डटकर निभाने के लिए संकल्पित किया.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, अब जनता में चर्चा होने लगी है कि भाजपा अब आक्रामक है. ऐसे ही तेवरों के साथ हम आगे बढ़ेंगे. प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा की जानकारी दी. प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व महिला मोर्चा के आगामी आंदोलन की जानकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने दी. अनुसूचित जनजाति मामलों पर मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम,अनुसूचित जाति मामलों पर अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने जानकारी दी. प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास से संबधित विषयों पर सभी को अवगत कराया. बैठक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, वरिष्ठ नेता गौरी शंकर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, कोषाध्यक्ष नंदन जैन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रवक्ता, मीडिया, सोशल मीडिया आईटी टीम मोर्चा अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मौजूद
रायपुर न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story