
बिहार न्यूज़ डेस्क शहर के चांप स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक हुई. इसमें केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के लिए कार्यक्रम हुआ.
इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने केन्द्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की. बताया कि कार्यक्रम 30 मई से 30 जून तक होना है. पंचायत, मंडल और जिला मुख्यालय पर कैसे उन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हो इस पर सूक्ष्मता से विश्लेषण किया. मोदी सरकार में सबका साथ सबका विश्वास और सब के विश्वास पर आधारित सेवा सफाई, पर्यावरण सुरक्षा, निर्भीकता और वैश्विक स्तर पर जो भारत का मान सम्मान चारों तरफ बढ़ा हुआ है उस पर प्रकाश डाला.
वहीं विषय प्रवेश बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री रूपनारायण मेहता ने विस्तार से कराया व एक-एक बिंदु पर प्रकाश डाला. वहीं विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधायक देवेशकांत सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, मनोज कुमार सिंह, प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह, राजीव कुमार बिट्टू, आनंद पाठक, पूनम गिरि, नंदकुमार चौहान ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने की. संचालन जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा ने किया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, शर्मानंद राम, अनुराधा गुप्ता, सुशीला देवी, आभा सिन्हा, आभा कुशवाहा, कुंदन कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, मनोज राम, संजीव कुमार सिंह, प्रो. सत्यम कुमार सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष वसी अहमद, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता सहित जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पटना न्यूज़ डेस्क