Samachar Nama
×

Patna  चेतना समिति करेगा बिहार की विभूतियों का सम्मान

Patna  चेतना समिति करेगा बिहार की विभूतियों का सम्मान

बिहार न्यूज़ डेस्क साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था चेतना समिति की ओर से  को विद्यापति भवन में पद्मश्री, साहित्य अकादमी, संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. मैथिली ठाकुर, राम कुमार मल्लिक, डॉ. वासुकी नाथ झा, संस्कृति मिश्र समेत कई गणमान्य लोग इसमें शामिल होंगे. पद्मश्री से सम्मानित राम कुमार मल्लिक का शास्त्रत्तीय गायन भी होगा. जानकारी चेतना समिति के सचिव उमेश मिश्र ने दी.

आरकेडी शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने रामाकांत शर्मा

राम कृष्ण द्वारिका महाविद्यालय में शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जगन्नाथ प्रसाद ने सभी निर्वाचित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को शिक्षक हित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी. चुनाव में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रामाकांत शर्मा, अध्यक्ष, अर्थशास्त्रत्त् विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष, समाजशास्त्रत्त् विभाग की डॉ सरिता कुमारी, उपाध्यक्ष, इतिहास विभाग के डॉ मुकेश कुमार, सचिव चयनित हुए.

अग्निपीड़ितों को राहत देने में कोताही का आरोप

अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री मुहैया नहीं कराए जाने पर समाजसेवी रामभजन सिंह यादव ने नाराजगी जताई है. अखिल भारतीय बाढ़, सुखाड़ और कटाव पीड़ित संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जन संघर्ष मोर्चा ,बिहार के मुख्य संरक्षक राम भजन सिंह यादव ने अंचलाधिकारी पर अग्नि पीड़ितों को राहत देने में कोताही बरतने का आरोप लगाया है.

 

 

पटना  न्यूज़ डेस्क

Share this story