Samachar Nama
×

Noida मां ने बेटी के साथ ली थी अपने प्रेमी की जान

Noida मां ने बेटी के साथ ली थी अपने प्रेमी की जान

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव के समीप पड़े मिले शव की शिनाख्त कर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। युवक की हत्या महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के महिला के साथ प्रेम संबंध थे। वह बेटी पर भी बुरी नजर रखने लगा था।


बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि 18 नवंबर की रात एक युवक का शव रोजा जलालपुर गांव के पास मिला था। उसकी पहचान चिंटू के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में मंगलवार को कुमकुम और उनकी बेटी रिंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी की निशानदेही पर ईंट, चाकू, एक खून से रंगा कंबल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुमकुम अपनी बेटी रिंकी के साथ रहती थी। कुमकुम का बिहार के रहने वाले युवक चिंटू से प्रेम प्रसंग हो गया। चिंटू भी एक साल पहले बिहार से आकर उनके साथ रहने लगा।
कुमकुम ने बताया कि चिंटू उसकी बेटी रिंकी पर बुरी नजर रखने लगा। उसने 18 नवंबर की रात को भी रिंकी के साथ छेड़छाड़ की थी। गुस्से में आकर दोनों मां-बेटी ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के पास उन्होंने गांव के एक व्यक्ति के आधार कार्ड को डाल दिया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

नोएडा न्यूज़ डेस्क

Share this story