Samachar Nama
×

Noida  ग्रेनो में कबड्डी प्रतियोगिता होगी, भारतीय खेल प्राधिकरण ने कार्यक्रम जारी किया
 

IND vs AUS ODI: श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर वनडे सीरीज से पहले कबड्डी में आजमा रहे है हाथ, देखें मज़ेदार वीडियो

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और उत्तर प्रदेश सरकार के खेल और युवा मामले विभाग ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी. ग्रेटर नोएडा में केआईयूजी के रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत कबड्डी से होगी. इसके मुकाबले शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुकाबले होंगे.

जिला उपक्रीड़ाधिकारी अनीता नागर ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में देश भर के विभिन्न संस्थानों से लगभग 4,000 एथलीट शामिल होंगे. अंडर-27 कैटेगरी में 21 प्रकार के खेलों में सभी एथलीट्स पदों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे. ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जीबीयू में रोमांचक मुकाबले होंगे. शहीद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 मई से 26 मई तक कबड्डी प्रतियोगिता होगी.
इसके साथ ही गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 24 से 27 मई तक बास्केबॉल, 26 से 29 के बीच स्विमिंग, 29 से 2 जून तक बाक्सिंग के मुकाबले होना तय हुए है. जबकि,वेट लिफ्टिंग में खिलाड़ी 30 से 3 जून के बीच भिड़ेंगे. प्रदेश सरकार में खेल और युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि हम खेलो इंडिया अभियान को निरंतर मिल रही गति से बहुत खुश हैं. पूरे देश से उत्तर प्रदेश में आने वाले एथलीटों का स्वागत करने के लिए काफी उत्सुक हैं. प्रशासन ने खेल के दौरान आने वाले खिलाड़ियों के व्यवस्था करनी शुरू कर दी है.
भारतीय खेल प्राधिकरण ने कार्यक्रम जारी किया
परिसर दिनांक खेल
शहीद विजय 23 से 27 मई कबड्डी
सिंह पथिक 26 से 29 मई स्विमिंग
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 29 मई से 2 जून बॉक्सिंग
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय 24 से 27 मई बास्केटबॉल
इनडोर एरिना 30 मई से 3 जून वेटलिफ्टिंग


नोएडा न्यूज़ डेस्क

Share this story