Samachar Nama
×

Nalnda जैव विविधता प्रबंध समिति का गठन,सभागार में  प्रमुख पल्लवी भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक 
 

Nalnda जैव विविधता प्रबंध समिति का गठन,सभागार में  प्रमुख पल्लवी भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक 


बिहार न्यूज़ डेस्क जैव विविधता प्रबंध समिति की गठन को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में  प्रमुख पल्लवी भारती की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में र्स सम्मति से अध्यक्ष पद पर प्रमुख पल्लवी भारती, महिला सदस्य फूला देवी एवं कंचन देवी, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सदस्य नेमू देवी, सदस्य नीरज कुमार एवं निरंजन मिश्रा सदस्य सचिव के रूप में मृत्युंजय कुमार को मनोनीत किया गया. प्रमुख ने बताया कि पृथ्वी पर जैव विविधता को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी और सबसे महत्वपूर्ण यही है कि हम धरती की पर्यावरण संबंधित स्थिति के तालमेल को बनाए रखें. इसके लिए प्रबंध समिति का गठन किया गया.

समिति का मुख्य उद्देश्य जैव संसाधनों का संरक्षण एवं उनका पोषणीय उपयोग, अपने कार्य क्षेत्र में जैव संसाधनों का गैर कानूनी संग्रहण को रोकना, जैव संसाधनों से संबंधित विभिन्न मामलों में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण तथा बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद को अपना मंतव्य देना, जैव संसाधनों का वाणिज्यिक उद्देश्य, जैव संसाधनों का उपयोग करने वाले स्थानीय वैध एवं चिकित्सकों का आंकरा रखना, सहित कई विषयों पर की जानकारी दी गई मौके पर सभी पंचायतों के पंचायत सचिव सदस्य मौजूद थे.

नालंदा  न्यूज़ डेस्क
 

Share this story