Nalnda महादलित टोलों में जिले के बुजुर्ग तिरंगे को देंगे सलामी, बिहारशरीफ जिले के इन मुख्य महादलित टोले में बुजुर्ग फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

बिहार न्यूज़ डेस्क जिले के 400 से अधिक महादलित टोलों में बुजुर्ग झंडोत्तोलन करेंगे. जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. बुजुर्गो का नाम चयनित कर लिया गया है. 21 टोलों में अधिकारियों की देखरेख में झंण्डोत्तोलन होगा.
झंण्डोत्तोलन के बाद प्रतिनियुक्त अधिकारी गांव के लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं की जानकारी देंगे. ताकि, महादलित टोलों के लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं की जानकारी मिल सकें. लोक शिकायत निवारण अधिनियम, सूचना का अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, नशामुक्ति, दहेज प्रथा, बाल बिवाह, जल-जीवन हरियाली, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट -2 व अन्य जानकारी देंगे. शिक्षा के महत्व, नशा, दहेज प्रथा, बाल बिवाह के कुप्रभाव से संबंधित जानकारी देंगे. इसी प्रकार , बाल विवाह, दहेज प्रथा व नशा जैसे बुराईयों से दूर करने की सलाह भी दी जायेगी.
सोगरा स्कूल में मुख्य कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम शहर के सोगरा स्कूल में होगा. स्कूली बच्चियों द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जायेगा. डीईओ ने एसएस बालिका स्कूल के एचएम को पत्र भेज तैयारी का आदेश दिया है.
प्रखंड- महादलित टोला नाम -
बिहारशरीफ- उपरौरा - भुने मांझी
बिहारशरीफ - बार्ड 21 - रामा रजक
बिहारशरीफ - वार्ड 19 - कपील रजक
बिहारशरीफ - वार्ड 23 - छोटन रविदास
बिहारशरीफ - वार्ड 33 - रामफल दास
बिहारशरीफ - वार्ड 12 - रामचन्द्र दास
बिहारशरीफ - वार्ड 16- राज कुमार डोम
बिहारशरीफ - वार्ड 29 - राधे चौधरी
बिहारशरीफ - वार्ड 28 - अर्जुन रविदास
बिहारशरीफ - वार्ड 10 - उमेश चौधरी
बिहारशरीफ - वार्ड 37 - राजेन्द्र दास
बिहारशरीफ - वार्ड - 5 - मुनेश्वर रविदास
बिहारशरीफ - कोसुक - बाबुलाल चौधरी
बिहारशरीफ - अमरपुरा - प्रदीप मांझी
बिहारशरीफ - वार्ड 31 - शिवबालक रजक
बिहारशरीफ - वार्ड 7 - चुन्नी लाल
बिहारशरीफ - वार्ड 46 - ईश्वर रविदास
नूरसराय - चौधरी टोला - अमीरचन्द्र चौधरी
नूरसराय - डोइया - ब्रह्मदेव रविदास
रहुई - सुल्तानपुर - मंगल रविदास
रहुई - दिघीपर - लल्लू रविदास
नालंदा न्यूज़ डेस्क