Samachar Nama
×

Nainital जनजातियों की संस्कृति व आजीविका का बनेगा डाटापुरानी पेंशन को सड़क पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी

Almoda पुरानी पेंशन को सड़क पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी

उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क, पुरानी पेंशन बहाली के लिए सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों का हुजूम सड़क पर उतर आया। नाराज कर्मचारियों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। नगर में रैली निकालकर सरकार को लोकसभा चुनाव में खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी।विभिन्न संगठनों व विभागों से शिक्षक और कर्मचारी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। गांधी पार्क में शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए जनसभा की। कहा कि पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा और अधिकार है। इसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे। देश के नेता सिर्फ पांच साल पदों में रहते हैं। फिर भी उन्हें जीवन भर के लिए पेंशन दी जाती है, लेकिन हमें लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद भी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना से आज शिक्षक व कर्मचारी त्रस्त हैं। चेतावनी दी कि अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

तीन घंटे तक गांधी पार्क में प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने नगर में रैली निकाली। रैली चौघानपाटा से शुरू होकर माल रोड होते हुए मिलन चौक, लाला बाजार, कचहरी बाजार से होकर वापस चौघानपाटा पहुंची। पूरा नगर ‘आवाज दो हम एक हैं’, ‘पुरानी पेंशन बहाल करो’ जैसे नारों से गूंज उठा। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। केवल पांच साल पर में रहने वाले विधायक, सांसद को पेंशन दी जा रही है। लेकिन वर्षों तक सेवा देने के बाद भी हमसे पेंशन का हक छीना जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर भैंसोड़ा, धीरेन्द्र पाठक, मनोज कुमार जोशी, किशोर जोशी, जगदीश भंडारी, दीपक तिवारी, खुशहाल महर, हिमांशु तिवारी, मेघा मनराल, तस्लीम अंसारी, ज्योती भारती, पूनम बिष्ट, भोला दत्त पंत, डॉ गिरजाभूषण जोशी, गुरदीप राणा, देवेश सिंह, जीवन साह, हीरा डोबाल, मनोज पाठक, महेश, हरिवंश बिष्ट, मोहन जोशी, नन्दाबल्लभ मैनाली, जीवन तिवारी, तारा बिष्ट, गौरव बिष्ट, इन्द्रा अल्मिया, राजू, गौरव, दर्शन बोरा, गौरव तड़ागी, रितु तिवारी, राजेश, भुवन जोशी, मेघना पंत, गरिमा राणा, नवीन भट्ट, महेंद्र सिंह गुसाईं, दीपक कुमार, पवन, कुन्दन सिंह, बीना तिवारी, दीपा उप्रेती। पिछले कई वर्षों से हम सरकार से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं कर रही है। हम नई पेंशन का पुरजोर विरोध करते हैं और पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं। नैनीताल न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story