Nagaur मेड़ता में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि : प्रखंड अध्यक्ष बोले- देश के विकास में कांग्रेस का योगदान

राजस्थान न्यूज डेस्क, मेड़ता शहर के सिविल लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा ने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस और गांधी परिवार का विशेष योगदान रहा है, फिर भी आज इन पर बेवजह कीचड़ उछाला जा रहा है।
यहां कांग्रेस की ओर से बलिदान दिवस मनाया गया। शाम 4 बजे हुए एक कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने देश के विकास और उत्थान के लिए जो कार्य किया वो अविस्मरणीय है। युवाओं को राजीव गांधी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेड़ा ने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस और गांधी परिवार का
विशेष योगदान रहा। इसके बावजूद भी इन पर बेवजह कीचड़ उछाला जा रहा है। हमारे भारत में लोकतंत्र प्रणाली से शासन चलता है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री कभी कुछ बात कर देते हैं कभी कुछ कह देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने देश के लिए जो कार्य किए है, वो हमेशा याद रहेंगे। इंजीनियर सीताराम खींची ने कहा कि राजीव गांधी की सोच बहुत बड़ी थी।
नागौर न्यूज डेस्क!!!