Samachar Nama
×

Nagaur रामधाम देवल के महंत रामकिशोर शास्त्री और संत रामनिवास शास्त्री को मिला निमंत्रण
 

Nagaur रामधाम देवल के महंत रामकिशोर शास्त्री और संत रामनिवास शास्त्री को मिला निमंत्रण

राजस्थान न्यूज़ डेस्क,  अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मेड़ता के लिए भी एक अच्छी खबर है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामधाम देवल मेड़ता के महंत रामकिशोर शास्त्री और उत्तराधिकारी संत रामनिवास शास्त्री को निमंत्रण मिला है। यह निमंत्रण राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से दिया गया है। दोनों ही संत 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे।

बता दें, अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्साह है। मेड़ता शहर में यह उत्साह और भी ज्यादा हो गया है, क्योंकि यहां के दो संतों को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। विश्व हिन्दू परिषद् के जिला प्रचार प्रमुख जितेंद्र गहलोत ने बताया कि राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से देश भर के साधु-संतों को निमंत्रण देकर प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनने का न्यौता दिया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के नागौर विभाग में 7 संतों को न्योता मिला है। इस क्रम में मेड़ता जिले के दो संत रामधाम देवल के महंत रामकिशोर शास्त्री और उत्तराधिकारी संत रामनिवास शास्त्री को भी न्योता मिला है।

नागौर न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story