Samachar Nama
×

Motihari मधुबन के हरदिया में आग लगने से सात घर जले
 

Motihari मधुबन के हरदिया में आग लगने से सात घर जले


बिहार न्यूज़ डेस्क मधुबन अंचल के हरदिया गांव में आग लगने से 7 लोगों के घर जल कर राख हो गए. घटना बुधवार की आधी रात की है। इस आग में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

पीड़ितों में रामायण साहनी, कैलाशी देवी, देव नारायण साहनी, बिंदा साहनी, चुमन साहनी, जयनारायण साहनी और जयराम साहनी शामिल हैं। घटना में खाना, कपड़े, आभूषण, नकदी, फर्नीचर, साइकिल आदि सभी जल कर राख हो गए। मुखिया ममता कुमारी, प्रेम कुमार व ग्रामीण राकेश साहनी ने बताया कि घटना में रामायण साहनी के 2 लाख रुपये नकद, जयनारायण साहनी की 6 बकरियां, 3 बकरियां और जयराम साहनी की एक गाय की मौत हुई है. ग्रामीणों की मुस्तैदी और दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मोतिहारी  न्यूज़ डेस्क
 

Share this story