Samachar Nama
×

Meerut  नौकर और साथियों ने हड़पा सोना
 

हड़पा


उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  मेरठ के सर्राफ कारोबारी का 1.29 करोड़ रुपये का सोना उनके नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हड़प लिया था. इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है. टीपीनगर पुलिस को तहरीर देकर धाराएं बढ़ाने और कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, दूसरी ओर 35 लाख का सोना चोरी के मामले में भी पीड़ित सर्राफ कारोबारियों ने  तहरीर देहली गेट पुलिस को दी है.

महावीरजी नगर निवासी अर्चित जैन का कागजी बाजार में सर्राफ का शोरूम है. इनकी दुकान पर रितिक निवासी नंगलापातू परतापुर काम करता था. रितिक को 6 जून 2023 को दिल्ली से सोने के जेवरात और सामान लाने भेजा था. इसके बाद आरोपी ने सोने के जेवरात गायब कर दिए. मामले में उसी समय करीब पौने दो लाख रुपये के जेवरात गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था. खुलासा हुआ कि रितिक उस समय पौने दो लाख रुपये के जेवरात नहीं, बल्कि 1.29 करोड़ रुपये के जेवर लेकर फरार हुआ था.
अर्चित जैन ने टीपीनगर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है. बताया कि उनके पास दिल्ली के एसआर इंटरप्राइजेज से सोने के जेवर बनकर आते थे. जब एसआर इंटरप्राइजेज के मालिक संजय कुमार चंद्रवंशी से बात हुई तो खुलासा हुआ कि उस समय रितिक 1.29 करोड़ के जेवर लेकर गया था. रितिक अपने साथ गुड्डू, जोनी और विनीत को लेकर गया था और बताया कि ये तीनों भी दुकान पर काम के लिए रखे गए हैं और ये भी माल लेकर जाएंगे.
35 लाख के सोना चोरी में दी तहरीर
कागजी बाजार के सर्राफ संजय वर्मा ने शफीक रहमान के कारीगर संदीप बेरा, नजरूल और कार्तिक पर 400 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाया. बताया कि कारीगर शफीक के कहने पर यह तीन लोग 3 जुलाई को चार सौ ग्राम सोना ले गए थे और 20 जुलाई को जेवरात बनाने की बात कही थी.
10 लाख की लूट में भी दी तहरीर
नमन जैन निवासी थापरनगर ने 10 लाख रुपये लूट की तहरीर दी. बताया कि उनकी कागजी बाजार में नमोंकार बुलियन दुकान पर नौकर शोभित अग्रवाल काम करता है. थापरनगर में 10 मई बदमाशों ने शोभित को रोककर रुपये लूट लिए थे.


मेरठ न्यूज़ डेस्क
 

Share this story