Samachar Nama
×

Mandi हिमाचल के CM जयराम ठाकुर आज जाएंगे गुजरात: मुख्यमंत्री की 3 चुनावी जनसभा नदियाड, वेजलपुर और नारनपुरा में

Mandi हिमाचल के CM जयराम ठाकुर आज जाएंगे गुजरात: मुख्यमंत्री की 3 चुनावी जनसभा नदियाड, वेजलपुर और नारनपुरा में

हिमाचल प्रदेश न्यूज़ डेस्क, हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज दिल्ली से गुजरात जाएंगे। वह गुजरात में तीन चुनावी जनसभाएं करेंगे। इससे पहले जयराम ठाकुर इंडिगो की फ्लाइट से सुबह 9.40 बजे दिल्ली से अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शाम 5.15 बजे नडियाद सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज भाई देसाई के पक्ष में इफको वाला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम साढ़े सात बजे वेजलपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित भाई ठाकर रिद्धि टावर चार रास्ता में जनसभा को संबोधित कर वोट की अपील करेंगे.

जयराम ठाकुर रात नौ बजे नारनपुरा सीट पर जितेंद्र भाई पटेल के समर्थन में आकाश गंगा मैदान पारसनगर अहमदाबाद में तीसरी जनसभा करेंगे.

जयराम ठाकुर कल शाम 5.35 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और परसों सुबह चंडीगढ़ से शिमला पहुंचेंगे. उल्लेखनीय है कि जयराम ठाकुर ने कल दिल्ली में एमसी चुनाव के लिए प्रचार किया था।
मंडी न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story