Samachar Nama
×

Lucknow  आशुतोष भल्ला अध्यक्ष और देवेश दुबे बने सचिव
 

Lucknow  आशुतोष भल्ला अध्यक्ष और देवेश दुबे बने सचिव


उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स के  हुए हंगामेदार चुनाव में मेरठ के आशुतोष भल्ला निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए वही देवेश दुबे मतदान के बाद 45 वोट हासिल कर सचिव चुने गए अंतरराष्ट्रीय धाविका पद्मश्री सुधा सिंह को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई हैं सुधा सिंह उपाध्यक्ष तो बन गईं लेकिन वह पूरी चुनावी प्रक्रिया से असंतुष्ट दिखीं

कानपुर में हुआ यह बहुप्रतीक्षित चुनाव पहले से ही विवादों में रहा दो बार चुनाव रद्द किया गया इसके बाद तीसरी बार  चुनाव हुआ चुनाव में आशुतोष भल्ला का अध्यक्ष, गाजियाबाद के नीरज कुमार का कोषाध्यक्ष बनना पहले से ही तय हो गया था इनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया था
चुने गए पदाधिकारी
अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीके श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शुक्ला, नीलेंद्र सिंह चौहान, सुधा सिंह, शिवाकांत नायक, सचिव डा. देवेश दुबे, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, संयुक्त सचिव एनडी सिंह, निधि सिंह, संदीप कुमार सिंह, संजीव कुमार, सिद्धार्थ कृष्णा, सुमन देवी


लखनऊ न्यूज़ डेस्क
 

Share this story