Samachar Nama
×

Kota भ्रष्टाचार में सुकेत सरपंच और सेकेट्री गिरफ्तार

Kota भ्रष्टाचार में सुकेत सरपंच और सेकेट्री गिरफ्तार

राजस्थान न्यूज डेस्क, सुकेत ग्राम पंचायत में कागजों में बास्केटबॉल कोर्ट बनाने और 20 मीटर ऊंचा तिरंगा लगाकर 10 लाख रुपए के गबन करने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात को सुकेत ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच व वर्तमान पालिकाध्यक्ष गोवर्धन मेहरा और तत्कालीन सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) ब्रजकिशोर मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद पंचायतीराज विभाग द्वारा जांच में दोनों दोषी पाए गए। ऐसे में खैराबाद खंड विकास अधिकारी ने सुकेत थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों को सुभाष कॉलोनी स्थित सचिव के घर से गिरफ्तार किया है।

सुकेत में पूर्व में ग्राम पंचायत थी। पिछले साल बजट में इसे नगरपालिका बना दिया गया। नगरपालिका का नोटिफिकेशन जारी होने के दौरान सरपंच गोवर्धन मेहरा और ग्राम विकास अधिकारी ब्रजकिशोर मेहरा ने विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपयों का घोटाला कर दिया। घोटाले की खबर को  डिजिटल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया था कि पंचायत ने सुकेत में बास्केटबॉल कोर्ट और 20 मीटर ऊंचा तिरंगा लगाए बिना ही इनका करीब 10 लाख रुपए का भुगतान एक तिरुपति फर्म को कर दिया गया।


कोटा न्यूज डेस्क!!!
 

Share this story