Samachar Nama
×

कोटा में घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, फुटेज में देंखे जांघ और हाथ पर गंभीर चोट; एमबीएस अस्पताल में भर्ती

कोटा में घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, फुटेज में देंखे जांघ और हाथ पर गंभीर चोट; एमबीएस अस्पताल में भर्ती

कोटा में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद ने मंगलवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। नयापुरा थाना क्षेत्र की बाबा घाट हरिजन बस्ती में दो भाइयों पर पड़ोसी के घर में घुसकर एक युवक पर चाकू और डंडे से हमला करने का आरोप है। हमले में युवक की जांघ और हाथ पर गंभीर चोट आई है। घायल को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान विक्रम सोनवाल के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई रोशन ने बताया कि पिछले करीब 5-7 दिनों से पड़ोस में रहने वाले नीरज और धीरज के साथ विक्रम का किसी मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा था।परिजनों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद दोनों परिवारों के बीच समझाइश भी करवाई गई थी। करीब 3-4 दिन पहले रोशन ने पड़ोसी के घर जाकर दोनों भाइयों को समझाया था। घटना से पहले भी परिवार की ओर से पड़ोसियों से बातचीत कर विवाद खत्म करने की कोशिश की गई थी।

डंडा और चाकू लेकर घर में घुसने का आरोप

विक्रम के बड़े भाई रोशन ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने बच्चों और छोटे भाई के बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान करीब 8 बजे नीरज और धीरज उनके घर में घुस आए। रोशन के मुताबिक, दोनों के हाथों में हथियार थे। एक के हाथ में डंडा और दूसरे के हाथ में चाकू था।आरोप है कि घर में घुसते ही दोनों ने विक्रम पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और जांघ पर चाकू के वार से गहरे घाव हो गए।परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल उसका एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद नयापुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घायल युवक और उसके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। विवाद की वास्तविक वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।परिजनों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, लेकिन पहले इसे बातचीत और समझाइश के जरिए खत्म करने का प्रयास किया गया था। इसके बावजूद मंगलवार सुबह घर में घुसकर हमला किए जाने का आरोप है।पुलिस अब घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। घायल युवक के मेडिकल रिकॉर्ड और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this story

Tags