Samachar Nama
×

Kota   एएसआई कंपनी ने कामगारों को करीब 16 लाख रुपए दिए

Kota   एएसआई कंपनी ने कामगारों को करीब 16 लाख रुपए दिए

राजस्थान न्यूज़ डेस्क   कोटा स्टोन के क्षेत्र में कार्य करने वाली एएसआई कंपनी प्रबंधन ने कामगारों को राहत प्रदान की है। कंपनी की ओर से सभी कर्मचारियों को करीब 16 लाख रुपए का सहयोग दिया गया है। कंपनी में काम करने वाले हर कर्मचारी को इससे फायदा मिलेगा। एएसआई की ओर से मंगलवार को सभी कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में सहयोग राशि भिजवा दी है।


एएसआई कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने यह निर्णय कामगारों का आर्थिक सहयोग करने के लिए लिया है। एएसआई प्रबंधन के अनुसार कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन और एनजीटी के आदेशों के बाद श्रमिकों को आर्थिक नुकसान हुआ था। ऐसे में कंपनी ने अपने श्रमिकों को राहत प्रदान करने पर चर्चा की। कंपनी के उच्चाधिकारियों ने इस पर निर्णय लिया कि प्रत्येक कर्मचारी को नुकसान के लिए आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए। ऐसे में सभी कर्मचारियों के लिए कंपनी ने 16 लाख रुपए का पैकेज तैयार किया। इसका वितरण बैंक अकाउंट के जरिए कर दिया गया। प्रत्येक श्रमिक के सालाना वेतन के हिसाब से उनको एक प्रतिशत राशि सहयोग के रूप में दी गई है। श्रमिकों को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने खुशी जाहिर की।
कंपनी प्रबंधन ने बताया कि श्रमिकों की हर समस्या के लिए हम तैयार हैं और समाधान करते हैं। कोरोना के दौरान लॉकडाउन में हुई परेशानी को हम समझते हैं, इसलिए ही प्रबंधन ने कामगारों को राहत प्रदान करने के लिए सहयोग राशि प्रदान की है।

कोटा न्यूज़ डेस्क  

Share this story