JEE Main 2026 रिजल्ट, वीडियो में देंखे कोटा के छात्र कबीर छिल्लर ने AIR-1 हासिल की, 300 में 300 अंक
National Testing Agency (NTA) ने जेईई मेन 2026 की ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी कर दी है। इस साल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट Kabir Chhillar ने पहली रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि कबीर ने 300 में से पूरे 300 अंक प्राप्त किए हैं।कबीर मूल रूप से Gurugram के रहने वाले हैं। उनके पिता एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि उनकी मां प्राइवेट टीचर हैं। पिछले दो वर्षों से कबीर Kota में रहकर जेईई की तैयारी कर रहे थे, जिसे देश का प्रमुख कोचिंग हब माना जाता है।
अपनी सफलता पर कबीर ने कहा कि सही दिशा में मेहनत करना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्हें फैकल्टी का सही मार्गदर्शन और माता-पिता का पूरा सहयोग मिला। “मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स और टीचर्स को देता हूं,” कबीर ने कहा।उन्होंने अपनी तैयारी की रणनीति साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पढ़ाई को छोटे-छोटे लक्ष्यों (टारगेट्स) में बांटा, जिससे हर विषय को बेहतर तरीके से कवर किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट नोट्स बनाए और रोजाना नियमित रूप से रिवीजन किया।
कबीर का मानना है कि किसी भी विषय को केवल रटने के बजाय उसे गहराई से समझना ज्यादा जरूरी है। यही वजह रही कि उन्होंने हर टॉपिक को कॉन्सेप्ट के साथ पढ़ा, जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके।शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि कबीर की यह सफलता उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी रणनीति—नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और कॉन्सेप्ट की समझ—दूसरे छात्रों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है।
हर साल लाखों छात्र जेईई मेन परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन इस र का प्रदर्शन बेहद खास माना जाता है। कबीर छिल्लर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि कोटा के कोचिंग संस्थानों के लिए भी गर्व का विषय है। अब कबीर की नजर आगे की परीक्षा और अपने करियर के अगले लक्ष्य पर है, जहां वे इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं।

