Samachar Nama
×

JEE Main 2026 रिजल्ट आज संभव, वीडियो में देंखे छात्रों को ऑल इंडिया रैंक और टॉपर्स का इंतजार

JEE Main 2026 रिजल्ट आज संभव, वीडियो में देंखे छात्रों को ऑल इंडिया रैंक और टॉपर्स का इंतजार

देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परी JEE Main का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में संकेत दिए हैं, जिसके बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों की नजरें अब परिणाम पर टिकी हुई हैं।रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों की ऑल इंडिया रैंक (AIR) घोषित की जाएगी। इसके अलावा करीब ढाई लाख सफल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी होगी, जो JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करेंगे। साथ ही, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों की संख्या भी सार्वजनिक की जाएगी।

अप्रैल सेशन की परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासतौर पर इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि क्या इस बार भी राजस्थान के छात्र टॉप प्रदर्शन कर पाएंगे।पिछले साल 2025 में राजस्थान से कुल 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था, जो देश में सबसे ज्यादा था। इस उपलब्धि ने राज्य, खासकर कोटा कोचिंग हब की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया था।

इस वर्ष भी पहले सेशन के परिणामों में कोटा के छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। इसी के आधार पर विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी टॉप 10 में कोटा के कोचिंग संस्थानों के छात्रों का दबदबा देखने को मिल सकता है।शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि JEE Main का रिजल्ट छात्रों के करियर के लिए बेहद अहम होता है, क्योंकि इसी के आधार पर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का रास्ता तय होता है। फिलहाल, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उनका इंतजार खत्म होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोर, रैंक और क्वालिफिकेशन स्टेटस की जांच कर सकेंगे।

Share this story

Tags