Kota कोटा में 20 दिन में चौथा सुसाइड:JEE रिजल्ट के बाद फंदे पर लटका कोचिंग स्टूडेंट
![Hisar में विवाहिता ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/uploaded/a01d6854baf8c45b809f0bc68e4d3afa.jpeg?width=730&height=480&resizemode=4)
राजस्थान न्यूज डेस्क, कोटा में इस साल सुसाइड का चौथ केस सामने आया है। सोमवार रात को छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक स्टूडेंट ने फंदे पर लटककर जान दे दी। छात्र 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE) मेंस का रिजल्ट आया था। उसके बाद स्टूडेंट सुसाइड कर लिया।
जानकारी अनुसार स्टूडेंट शुभकुमार चौधरी (16) महावीर नगर प्रथम इलाके में हॉस्टल में रहता था। डीएसपी भवानी सिंह ने बताया कि शुभकुमार 12वीं का स्टूडेंट था। सोमवार रात जेईई की रिजल्ट आया था। आज सुबह उसके पेरेंट्स ने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वार्डन को कॉल किया। वार्डन ने उसके रूम का गेट को धक्का देकर खोला तो स्टूडेंट पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।
कोटा न्यूज डेस्क!!!