4 प्रसूताओं की मौत भड़के कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल, वीडियो में बोले न्याय नहीं मिला तो ईंट से ईंट बजा देंगे
कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने हाल ही में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चार महिलाओं की मौत और आठ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जो कि बेहद शर्मनाक है।
गुंजल ने कहा कि “आंसू पोछने से दर्द कम नहीं होता” और यदि पीड़ित परिवारों को समय रहते न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस ईंट से ईंट बजाने तक के लिए तैयार है। उन्होंने चेताया कि जरूरत पड़ने पर पार्टी के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
साथ ही उन्होंने दवा सप्लाई और मेडिकल सिस्टम में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाए। गुंजल ने पूछा कि आखिर कौन है ड्रग माफिया? उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बातचीत में खुद स्वीकार किया कि डॉक्टरों की लापरवाही इतनी गंभीर नहीं हो सकती, और यह किसी दवा के रिएक्शन के कारण हुआ। अब सवाल उठता है कि वह दवा सप्लायर कौन है?
कांग्रेस नेता का कहना है कि सरकार की चुप्पी और गंभीर मामलों में ठंडे बर्ताव से आम जनता का विश्वास खतरे में है। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही है और जांच में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

