Samachar Nama
×

Kota दहेज मामले में तंग आकर महिला ने फांसी लगाई
 

Kota दहेज मामले में तंग आकर महिला ने फांसी लगाई

राजस्थान न्यूज डेस्क, उद्योग नगर इलाके में बुधवार रात एक महिला ने फांसी लगा ली। उसकी शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। उसके पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पिता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सांप दिया है।

डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि गुमानपुरा क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी कनिका (25) की शादी फरवरी 2022 में प्रेम नगर निवासी सुखराज सिंह के साथ हुई थी. सुखराज कार चलाता है। उसकी सास, पति और देवर अक्सर उसे ताना मारते थे।

बुधवार शाम सात बजे बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां बेटी फर्श पर पड़ी थी, उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। गर्दन पर गहरे निशान और शरीर पर मारपीट के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसके साथ मारपीट की गई है।

डीएसपी का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां का हाल देख ऐसा लग रहा है कि विवाहिता ने फांसी लगा ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर लिया है। पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दी है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कोटा न्यूज डेस्क!!!

Share this story