Samachar Nama
×

अबू धाबी में फंसे कोटा के 3 स्टूडेंट्स, बोले- चारों तरफ मिसाइल के धमाके हो रहे हैं

अबू धाबी में फंसे कोटा के 3 स्टूडेंट्स, बोले- चारों तरफ मिसाइल के धमाके हो रहे हैं

इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। कोटा के तीन स्टूडेंट अबू धाबी, दुबई में फंसे हैं। ईरान ने इजराइल, कतर, UAE और जॉर्डन समेत मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों पर हमला किया है, जिसकी वजह से हवाई सेवाएं रोक दी गई हैं। कोटा निवासी राजकुमार जैन के बेटे सिद्धार्थ जैन और उसके चचेरे भाई समेत तीन स्टूडेंट दुबई में फंसे हैं। उनके साथ सीकर, दिल्ली के चार और स्टूडेंट भी हैं।

स्टूडेंट्स के परिवार वाले परेशान हैं।

स्टूडेंट्स के परिवार वाले परेशान हैं। परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और मांग की है कि उनके बच्चों को सुरक्षित भारत वापस भेजा जाए। सिद्धार्थ जैन के पिता राजकुमार ने बताया कि उनकी अपने बेटे से बात हो रही है, जिसने बताया कि उसे लगातार आसमान में मिसाइलें दिख रही हैं। सिद्धार्थ वहां सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है और दो साल से दुबई में रह रहा है। वह 20 दिन पहले ही कोटा से दुबई के लिए निकला था।

जरूरी सामान का इंतजाम
पिता राजकुमार जैन ने बताया कि सिद्धार्थ से बात करने के बाद उसके लिए राशन, दवाइयां और दूसरे जरूरी सामान का इंतजाम कर दिया गया है। कोटा की रहने वाली तानिया शर्मा भी कनाडा से मुंबई लौटते समय अपनी कनेक्टिंग फ़्लाइट कैंसिल होने के बाद अबू धाबी एयरपोर्ट पर फंस गईं। तानिया शर्मा के पिता मुंबई में रहते हैं और उनका परिवार कोटा के भीमगंज मंडी इलाके में रहता है।

स्पीकर ओम बिरला से मदद मांगी
परिवार ने मदद के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी संपर्क किया है। परिवार ने उनसे मदद की अपील की है। दुबई में फंसे सिद्धार्थ के पिता ने कहा कि उन्होंने लोकसभा स्पीकर और केंद्र सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने बच्चों की डिटेल्स मांगी थीं, जो उन्होंने भेज दी हैं। लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि वह बच्चों के लगातार संपर्क में हैं और जैसे ही इंतज़ाम होगा, उन्हें भारत वापस ले आएंगे।

Share this story

Tags