Katihar जैविक खेती को ले किया जागरूक, जैविक विधि से सब्जी की खेती को ले किसानों को दी जानकारी

बिहार न्यूज़ डेस्क फलका प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत में कृषि विभाग के द्वारा जैविक कॉरिडोर योजना अंतर्गत जैविक विधि से सब्जी की खेती करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया भारती कुमारी ने की.
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया भारती कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर कुमार,वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर के पी सिंह एवं कृषि विभाग के सहायक निदेशक सुदामा ठाकुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मोहन चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में मुखिया ने जैविक विधि से सब्जी की खेती को लेकर किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रशिक्षण शिविर से किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी लेने की भी बात कही. वहीं शिविर को संबोधित करते हुए वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर के पी सिंह ने कहा कि जैविक खेती की विधि है जिसमें मृदा पशु पक्षी जीव जंतु और मानव समुदाय के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया जाता है. इस दौरान सहायक निदेशक ने बताया कि मिट्टी की उर्वरा को पीढ़ी दर पीढ़ी बरकरार रखने के लिए जैविक खेती करना आज की मांग है इसलिए किसानों को जैविक खेती की ओर अपना ध्यान देना चाहिए.
कटिहार न्यूज़ डेस्क