Samachar Nama
×

Jodhpur आज से हड़ताल लंबे समय तक जारी रही तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी
 

Jodhpur आज से हड़ताल लंबे समय तक जारी रही तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी

राजस्थान न्यूज डेस्क, जयपुर में सफाई कर्मचारी भर्ती मामले में चल रहे धरने और हड़ताल में कर्मचारी नेताओं और सरकार के बीच हुए समझौतों को खारिज करते हुए जोधपुर में सोमवार से सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस ऐलान के बाद निगम प्रशासन ने हड़ताली नेताओं को वार्ता के लिए बुलाया है। हड़ताल लंबी चलती है तो शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ने की पूरी संभावना है।

सफाई कर्मचारी नेता नरेश कंडारा ने इस मामले में वाल्मीकि समाज के सभी युवा साथियों, माताओं-बहनों, भाइयों, नगर निगम वार्ड प्रभारी मुख्य सफाई निरीक्षकों से हड़ताल को समर्थन देने की अपील की है।
कंडारा ने बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों को 100 प्रतिशत भर्ती करने एवं अन्य जातियों को इस सफाई भर्ती में शामिल करने के विरोध में तथा 2012 व 2018 में नियुक्त हुए स्वर्ण जाति सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 1 मई को मजदूर दिवस पर निगम जोधपुर के सभी सफाई कर्मचारी सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे और और हड़ताल पर रहेंगे।

जोधपुर न्यूज डेस्क!!!


 

Share this story