Samachar Nama
×

Jodhpur जोधपुर में दिनदहाड़े क्रशर व्यापारी की हत्या; बाजार बंद
 

Jodhpur जोधपुर में दिनदहाड़े क्रशर व्यापारी की हत्या; बाजार बंद

राजस्थान न्यूज डेस्क, आपसी विवाद में एक क्रशर व्यवसायी ने दूसरे क्रशर व्यवसायी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित व्यवसायी फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई हत्या के विरोध में बाजार बंद रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला जोधपुर के ओसियां का है।

जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व 22 मई को ओसियां थाना क्षेत्र के एकलखोरी निवासी सुरेश विश्नोई का चेरई निवासी प्रेम सिंह से विवाद हो गया था. प्रेम सिंह का चेरई में ही स्टोन क्रशर का काम है। उसी दिन सुरेश विश्नोई अपने साथी के साथ चेरई से एकलखोरी गांव जा रहा था। चेरई में ही प्रेम सिंह के साथ उसका एक साथी प्रेमाराम घर के बाहर बैठा था। फिर सुरेश दोनों को गाली देते हुए वहां से चला गया। इस पर प्रेम सिंह और प्रेमाराम दोनों ने सुरेश विश्नोई का पीछा किया। गाली देने का कारण पूछा तो सुरेश धक्का मुक्की करने लगा।

जब यह बात दोनों के परिजनों तक पहुंची तो दोनों के पिता ने आपस में समझौता करा दिया। सुरेश ने प्रेम सिंह से बदला लेने की ठानी। इसके लिए मर्डर प्लान बनाया।
जोधपुर न्यूज डेस्क!!!
 

Share this story